राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ी, भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान

उत्तराखंड नई दिल्ली

दिल्ली की राजनीति में आज एक बड़ा धमाका हुआ है। AAP में बड़ी फूट देखने को मिली। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तिफा दे दिया है। उनके साथ दो अन्य सांसदों ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। जो कि पार्टी के सुप्रीमो यानी संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए एक बड़ा झटका है।

आम आदमी पार्टी संसदीय दल में फूट पड़ गई है। आप के तीन नेताओं राघव चड्ढा, संदीप पाठक ने सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने पार्टी आलाकमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राघव चड्ढा ने कहा, “मैं सही आदमी, लेकिन गलत पार्टी में था।

इसलिए मैंने आज से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। राज्य सभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद हैं। हमने सोचा नहीं था कि ऐसे हालत होंगे। आम आदमी पार्टी अपने सिद्दांतो से भटक गई है। आम आदमी पार्टी के 8 सांसदों ने आप छोड़ने का ऐलान किया है। हम सब बीजेपी में शामिल होंगे।”

आम आदमी पार्टी के दो तिहाई सांसद बीजेपी में शामिल

राघव चड्ढा ने कहा, “स्वाति मालीवाल हमारे साथ हैं। बाकी 6 सांसदों समेत 7 सांसदों ने पत्र पर साइन कर दिए हैं, हम बीजेपी में विलय करने जा रहे हैं. हमने राज्यसभा सचिवालय को सूचित कर दिया है। मुझसे बेहतर आम आदमी पार्टी को कोई नहीं जानता. मुझे जनता के मुद्दे उठाने से रोका गया। मैं अपने रास्ते अलग कर रहा हूं, मेरा मकसद सिर्फ देश के लिए काम करना था। आप ने मेरी आवाज बंद की, जिसके बाद मुझे ये फैसला लेना पड़ा।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *