अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने रचा इतिहास! हवा में उड़ाया Personal Flying Vehicle

अपराध उत्तराखंड राष्ट्रीय

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के छोटे से गांव काफलीखान के युवा रवि टम्टा इन दिनों अपनी अनोखी खोज को लेकर देश-दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं. रवि ने एक ऐसा फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप तैयार किया है, जिसका हाल ही में सफल परीक्षण किया गया. ट्रायल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को लगातार सर्च कर रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवि टम्टा की उपलब्धि के लिए बधाई दी.

अल्मोड़ा के रहने वाले रवि टम्टा का दावा है कि उन्होंने भारत की पहली उड़ने वाली कार तैयार की है. इसके निर्माण के पीछे कई वर्षों की मेहनत और प्रयोग शामिल हैं. रवि के मुताबिक, पिछले करीब एक साल से उन्होंने दिन-रात इस प्रोजेक्ट पर काम किया और आखिरकार फ्लाइंग व्हीकल को परीक्षण के लिए तैयार किया. दो दिन पहले अल्मोड़ा स्टेडियम में इस फ्लाइंग व्हीकल का ट्रायल किया गया. खास बात यह रही कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्रायल को लाइव देखा.

रवि के इनोवेशन का वीडियो देखने के बाद मुख्यमंत्री ने उनसे वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी. इस दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी भी मौके पर मौजूद रहे. ट्रायल के दौरान रवि टम्टा ने फ्लाइंग व्हीकल की तकनीक और इसमें मौजूद सुरक्षा फीचर्स की जानकारी भी साझा की. उन्होंने बताया कि इसे तैयार करने के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है. अल्मोड़ा के एक छोटे से गांव से निकलकर फ्लाइंग व्हीकल तैयार करने वाले रवि टम्टा की इस उपलब्धि ने उत्तराखंड के साथ-साथ देशभर में इनोवेशन और स्टार्टअप को लेकर नई उम्मीद जगाई है.

रवि टम्टा ने पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल को बाकायदा उड़ाकर भी दिखाया. इस दौरान उन्होंने इसे भारत में व्यक्तिगत हवाई परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयोग बताया. उन्होंने दावा है कि यह भारत में बनाया गया पहला Personal Flying Vehicle है. रवि का विजन भविष्य में ऐसी तकनीक को और विकसित करने की है, जिससे लोग छोटी दूरी के सफर के लिए सड़क के साथ-साथ हवाई रास्ते का भी उपयोग कर सकें.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *