बद्रीनाथ मंदिर के पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को बद्रीनाथ मंदिर में चंदे की चोरी के कथित मामले में एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किया गया।
पूर्व अधिकारी को सीसीटीवी फुटेज में 22, 25 और 29 जून को गणना कक्ष से नकदी चुराते हुए देखा गया था
बद्रीनाथ में एसआईटी द्वारा चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को एसआईटी ने शुक्रवार को दोपहर 2:59 बजे गिरफ्तार किया
30 जून को सेवानिवृत हुए थे मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान
गिरफ्तारी की पुष्टि बद्रीनाथ थाना प्रभारी महादेव उनियाल ने की
पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा