उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा विभाग, बेस्ट मॉडल के रूप में डेवलप करने की कवायद

उत्तराखंड

देहरादून: उत्तराखंड में बनने जा रहे खेल विश्वविद्यालय को देश का सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने की तैयारी है. सोमवार को खेल निदेशालय स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसके निर्देश दिए. बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देश में जितने भी खेल विश्वविद्यालय स्थित हैं, उन सभी का वर्किंग मॉडल, उनके कोर्स और स्टाफ स्ट्रक्चर का अध्ययन करके प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय का बेस्ट मॉडल तैयार किया जाए.

विश्वविद्यालय का किया जाएगा शिलान्यास

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय में जितने पदों की आवश्यकता है, इस बारे में शासन से जल्द अनुमति ली जाए. उन्होंने अधिकारियों को विश्वविद्यालय के कोर्सों को मान्यता दिलाने के लिए यूजीसी के साथ भी पत्राचार करने के निर्देश दिए. खेल मंत्री ने बताया कि खेल विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर केंद्रीय स्तर से वन विभाग की जो आपत्ति थी, उसका निवारण किया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिससे आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जा सके.

खिलाड़ियों को दिया जाएगा नकद इनाम

खेल मंत्री ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों प्रदेश के लिए पदक जितने वाले खिलाड़ियों के नकद इनाम राशि के लिए शासन स्तर से 15 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके हैं. खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए हैं और आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस पर ही विजेताओं को नकद इनाम राशि वितरित भी जाएगी. खेल मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के अलावा भी जिन खिलाड़ियों ने 1 जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025 तक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के लिए पदक जीते हैं उन्हें भी इसके साथ ही नकद इनाम राशि दी जानी है. बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नियुक्ति

राष्ट्रीय खेल अन्य राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में प्रदेश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न जॉब देने के लिए विभिन्न विभागों में अधिसंख्य पद सृजित करने की मांग की गई है. पहले शासन स्तर से यह कहा गया था कि वर्तमान में जो 57 पद रिक्त हैं, पहले उन पर नियुक्ति कर ली जाए, लेकिन सोमवार की बैठक में यह तय हुआ कि सभी पात्र खिलाड़ियों को एक साथ नियुक्ति दी जानी है. इसलिए पहले अधिसंख्य पद सृजित करना जरूरी है. खेल मंत्री ने विशेष प्रमुख खेल सचिव को इस बारे में शासन की जल्द से जल्द अनुमति लेने के लिए निर्देशित किया. खेल विभाग शासन से 400 से अधिक अधिसंख्य पद चाहता है, ताकि भविष्य में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तुरंत नियुक्ति देने में सुविधा रहे.

एक सप्ताह में जारी होगी प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत चुने गए युवा खिलाड़ियों को धनराशि का भुगतान एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा. बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उनके बैंक अकाउंट अपडेट किए जा रहे हैं. जल्द ही डीबीटी के माध्यम से खिलाड़ियों का पैसा जारी किया जाएगा.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड: स्पोर्टस यूनिवर्सिटी को लेकर तेज हुये प्रयास, खेल मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक, लैंड ट्रांसफर परेशानी पर की चर्चा

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं के तहत हल्द्वानी के गौलापार में स्थापित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को खेल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जाना है. जिसके लिए 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि की जरूरत है. खेल विभाग ने स्टेडियम के समीप 35 एकड़ भूमि चिन्हित की थी, लेकिन, ये भूमि
कॉम्पेनसट्री एफोरेस्टेशन के तहत आती है. जिसके चलते खेल विश्वविद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध होने में दिक्कत आ रही है. इसी के लिए विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने शुक्रवार को खेल विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की.

बैठक के दौरान विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कॉम्पेनसट्री एफोरेस्टेशन भूमि अगर यहां उपलब्ध नहीं होती है तो किसी अन्य जगह पर भूमि की तलाश करें. इसके साथ ही मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अन्य वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में अगर उधमसिंह नगर या नैनीताल जिले में कहीं 100 एकड़ भूमि उपलब्ध हो, इसके लिए उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के जिलाधिकारी से बातचीत कर भूमि उपलब्धता रिपोर्ट मांगा लें. अगर इन जिलों में कहीं 100 एकड़ भूमि मिलती है तो वहां पर खेल विश्वविद्यालय बनाने की दिशा मे काम करें.

वहीं, खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा सरकार का प्रयास है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से पहले ही खेल विश्वविद्यालय के लिए भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों से करवा कर उसका निर्माण कार्य शुरू कर दें. इस दिशा में तेज गति से काम करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा राज्य में पहला खेल विश्वविद्यालय बनने जा रहा है यह बड़ी खुशी की बात है. उन्होंने कहा इसका फायदा राज्य के युवाओं को मिलेगा. खेल विश्वविद्यालय बनने के बाद इस विश्वविद्यालय में अनेक तरह की खेल गतिविधियों को संचालित किया जाएगा.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *