विकास गर्ग बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, उत्तराखंड के जनमुद्दों को उठाने की मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने देहरादून के पत्रकार एवं समाजसेवी विकास गर्ग को उत्तराखंड में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव और सह प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज ने बुधवार को नियुक्ति पत्र जारी किया।

नियुक्ति पर विकास गर्ग ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव और सह प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

विकास गर्ग ने कहा कि प्रदेश प्रवक्ता के रूप में वह उत्तराखंड में बेरोजगारी, पलायन, स्वास्थ्य सेवाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों और विचारों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि विकास गर्ग पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति को प्रदेश में पार्टी के मीडिया संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक संगठनात्मक कदम माना जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *