देहरादून घूमने वालों के लिए बड़ा अपडेट: FRI फिर से खुला, अब एंट्री और म्यूजियम टिकट पहले से कई गुना महंगी

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून का प्रसिद्ध FRI 4 महीने बाद फिर से खुल गया है। 25 मई 2026 से नई एंट्री फीस लागू होगी। भारतीयों के लिए ₹100 और विदेशी पर्यटकों के लिए ₹1000 शुल्क तय किया गया है। जानिए नई टिकट दरें, म्यूजियम फीस और एफआरआइ का इतिहास।

देहरादून: Forest Research Institute (एफआरआइ) चार महीने के लंबे इंतजार के बाद सोमवार से एक बार फिर पर्यटकों के लिए खुलने जा रहा है। लेकिन इस बार पर्यटकों को पहले की तुलना में काफी ज्यादा एंट्री फीस और म्यूजियम शुल्क चुकाना होगा। एफआरआइ प्रशासन ने नई संशोधित शुल्क सूची जारी कर दी है, जो 25 मई 2026 से लागू होगी। नई दरों में कई श्रेणियों में 100 प्रतिशत से लेकर 500 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।

यह फैसला संस्थान में मरम्मत कार्य, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बेहतर पर्यटन प्रबंधन के लिए लिया गया है। जनवरी 2026 के अंत में एफआरआइ को सुरक्षा और रखरखाव कार्यों के कारण आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। नई व्यवस्था के अनुसार अब भारतीय पर्यटकों को एफआरआइ परिसर में प्रवेश के लिए 100 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा। पहले यह शुल्क करीब 20 रुपये था। इतना ही नहीं, म्यूजियम भ्रमण के शुल्क में भी भारी इजाफा किया गया है। भारतीय वयस्कों के लिए संग्रहालय टिकट अब 150 रुपये होगी, जबकि विदेशी पर्यटकों को 1500 रुपये प्रति व्यक्ति चुकाने होंगे।

FRI Dehradun New Entry Fee List 2026

पैदल प्रवेश (भारतीय नागरिक) :- ₹100 प्रति व्यक्ति
पैदल प्रवेश (विदेशी नागरिक) :- ₹1000 प्रति व्यक्ति
स्कूटर / बाइक :- ₹50
निजी कार / टैक्सी :- ₹150
ऑटो रिक्शा :- ₹100
बस / ट्रक :- ₹300

FRI Museum Ticket Price 2026

भारतीय वयस्क :- ₹150 प्रति व्यक्ति
विदेशी वयस्क :- ₹1500 प्रति व्यक्ति
स्कूल समूह / बच्चे :- ₹30 प्रति बच्चा
कॉलेज समूह / छात्र :- ₹50 प्रति छात्र

बिना अनुमति प्रवेश पर लगेगा भारी जुर्माना

एफआरआइ प्रशासन ने साफ किया है कि बिना अनुमति परिसर में प्रवेश करने वालों पर 1000 रुपये प्रति व्यक्ति का जुर्माना लगाया जाएगा। नई सुरक्षा व्यवस्था के तहत परिसर में निगरानी और नियंत्रण को पहले से अधिक सख्त बनाया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *