मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून। छठ महापर्व के पावन अवसर पर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था, श्रद्धा, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है। सूर्यदेव की उपासना को समर्पित यह महापर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, स्वच्छता, अनुशासन, संयम और सामाजिक एकता का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक है, जो समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करता है।

मुख्य सचिव ने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रार्थना की कि उनके आशीर्वाद से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का जीवन सुख, शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली से परिपूर्ण रहे। साथ ही उत्तराखण्ड निरंतर विकास और उन्नति के नए आयाम स्थापित करते हुए प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *