1 जुलाई से देहरादून–नोएडा के बीच शुरू होगी सीधी फ्लाइट, इंडिगो रोजाना करेगी उड़ान

देहरादून

डोईवाला। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और उत्तर प्रदेश के औद्योगिक हब नोएडा के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर।

आगामी एक जुलाई से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है।

इंडिगो एयरलाइंस की यह हवाई सेवा नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर रात 8:10 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी और यहां से रात 8:30 बजे नोएडा के लिए उड़ान भरेगी।

रोजाना एक उड़ान

जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के उपमहाप्रबंधक नितिन कादयान ने बताया कि इंडियो एयरलाइंस शुरुआत में देहरादून और नोएडा के बीच प्रतिदिन एक उड़ान संचालित करेगी।

इसी के साथ देहरादून एयरपोर्ट अब दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, बेंगलुरु, अहमदाबाद, पुणे, नवी मुंबई जैसे बड़े शहरों के बाद अब नोएडा जैसे औद्योगिक शहर से भी सीधा जुड़ जाएगा।

उन्होंने कहा कि नोएडा में कार्य करने वाले कार्मिकों, अधिकारियों, उद्योगपतियों और पर्यटकों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। इंडिगो के बाद जल्द ही अन्य हवाई कंपनियों भी नोएडा से अपनी उड़ाने शुरू कर सकती हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *