Petrol Diesel Price Hike News: अब आपकी जेब में महंगाई की बड़ी मार पड़ने वाली है। बीते दिन कमर्शियल LPG और 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर के दामों में जोरदार बढ़ोतरी के बाद अब देशभर में पेट्रोल(Petrol Price) और डीजल (Diesel Price) के दाम भी बढ़ने वाले हैं। सरकारी सूत्रों ने ये इस बात के संकेत दिए है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। बीते चार सालों से जो कीमतें स्थिर चल रही थीं, अब यहीं आपका बजट बिगाड़ने वाली है।
Petrol Diesel Price Hike News: पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले है दाम
दरअसल देशभर में महंगाई का तूफान आने वाला है। जो आपके बजट को बिगाड़ सकताहै। सरकारी गलियारों से खबर आ रही है कि अगले पांच-सात दिनों के अंदर यानी एक हफ्ते में सरकार तेल कीतमों पर एक बड़ा फैसला लेने वाली है। तेल कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है।
तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है। इस पर सरकार भी पैनी नजर बनाए हुए है। अभी फिलहाल अंतिम मुहर नहीं लगी है। हालांकि संकेत साफ है कि बहुत जल्द आपको देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीतमों में तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसको लेकर आंतरिक चर्चाएं जोरों पर हैं। अधिकारी इसको लेकर बात कर रहे हैं कि कीमतें कितनी बढ़ानी चाहिए।
पेट्रोल-डीजल के दाम में इतनी उछाल की आशंका
खबरों की माने तो पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब चार से पांच रूपए तक की उछाल देखने को मिल सकती है। सरकार इस समय दोरहे पर है। जहां एक ओर तेल कंपनियों पर लॉस का दबाव है। तो वहीं दूसरी ओर महंगाई का भी डर है। हालांकि ये बात तो तय है कि कीमतें बढ़ने पर इसका असर आपकी थाली और सफर पर जरूर पड़ेगा।
जनता पर लगेगी महंगाई की मार!
आपको बता दें कि ईंधन और रसोई गैस की कीमत बढ़ती है तो इस बढ़ोतरी का व्यापक असर होता है। जहां डीजल महंगा होने पर ट्रकों का किराया बढ़ता है। किराया बढ़ने पर फल-सब्जियों से लेकर हर जरूरत की चीजें महंगी होने लगती है। इसमें सबसे ज्यादा मध्यम वर्ग पिसता है।
एक हफ्ते में साफ हो जाएगी पूरी तस्वीर
सरकारी सूत्रों की माने तो फिलहाल सरकार इन कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश कर रही है। जिससे देशभर में लोगों को महंगाई की मार ना झेलनी पड़े। हालांकि वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। अब अगले एक हफ्ते तक ये तस्वीर पूरी साफ होने की उम्मीद है।