गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे

उत्तराखंड

चमोली। पीपलकोटी टनल हादसे का जायजा लेने जा रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से उनकी गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस हादसे में सांसद अनिल बलूनी बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे का जायजा लेने के लिए अनिल बलूनी देहरादून से चमोली के लिए रवाना हुए थे। मौसम विभाग की ओर से जारी हाई अलर्ट के बीच वह सड़क मार्ग से पीपलकोटी जा रहे थे।

इसी दौरान तोता घाटी के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर सड़क पर आ गिरा और उनकी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। पत्थर की चपेट में आने से वाहन का अगला हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बड़ा पत्थर वाहन के ऊपर नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि सांसद अनिल बलूनी ने चमोली जाने के लिए यह वाहन किराये पर लिया था। बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे समेत संवेदनशील मार्गों पर यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *