सचिवालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सचिवालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविद्यालय के कलाकारों द्वारा महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का सामूहिक गायन किया गया। भजन की प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधी जी के विचारों एवं उनके आदर्शों को याद किया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री नितेश कुमार झा, अपर सचिव श्री विजय कुमार जोगदंडे एवं श्री नवनीत पाण्डेय सहित सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सेवा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *