हरिद्वार: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या, टॉयलेट में मिला शव

उत्तराखंड

हरिद्वार। रुढ़की के भंगेडी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में एक मरीज की हत्या कर दी गई। मृतक के गले में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। उसका शव नशा मुक्ति केंद्र के अंदर शौचालय में मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज पर ही हत्या करने का शक जताया है।

मंगलवार रात नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में आशीष का शव संदिग्ध हालत में मिला। लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष (37) को सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेडी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में करीब तीन माह पहले भर्ती कराया था। केंद्र संचालक ने शौचालय में उसका शव देख पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।

मृतक के गले पर धारदार हथियार का निशान मिला है। एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया है कि मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत वहां पर भर्ती अन्य मरीजों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। परिवार के लोगों ने हत्या का शक जताया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *